डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के साथ शाहदरा में ‘सेवा सप्ताह’ का हुआ शुभारम्भ
डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के साथ शाहदरा में ‘सेवा सप्ताह’ का हुआ शुभारम्भ

डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के साथ शाहदरा में ‘सेवा सप्ताह’ का हुआ शुभारम्भ

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मद्देनजर सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली भाजपा ने 14 सितम्बर को की और यह कार्यक्रम 20 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस कड़ी ने आरएस चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मंगलवार को पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा क्षेत्र में सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए जनता को मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने पूरे शाहदरा क्षेत्र में मशीन द्वारा फॉगिंग की गई और डेंगू- मलेरिया के साथ-साथ कोरोना बचावा करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्यों के साथ भाजपा शाहदरा जिला प्रवक्ता विपिन जैन, शाहदरा मंडल के सभी पदाधिकारी सहित काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in