गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे निगम नेता
गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे निगम नेता

गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे निगम नेता

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे निगम नेताओं में से 20 नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। गुरुवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता धरना स्थल पर निगम नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनको सम्मानित करेंगे। नवीन कुमार ने कहा कि निगम के नेता संवैधानिक मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल के कानों में जूं भी नहीं रेंग रही है। निगम कर्मचारियों और दिल्ली वासियों के हितों की लड़ाई को भाजपा निर्णायक मोड़ पर पहुंचाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in