गुप्ता और सिद्धार्थन ने गफ्फार मार्कट में बांटा फेस मास्क
गुप्ता और सिद्धार्थन ने गफ्फार मार्कट में बांटा फेस मास्क

गुप्ता और सिद्धार्थन ने गफ्फार मार्कट में बांटा फेस मास्क

नई दिल्ली, 19 नवम्बर (हि.स.)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन ने लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कारोल बाग स्थित गफ्फार मार्कट में फेस मास्क बांटा। दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लोगों को जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं के संदेश को अनुसरण करने को कहा और 'दो गज की दूरी' का पालन करने का भी संदेश दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इससे पहले भी लॉकडाउन के समय राजधानी में जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन और मास्क वितरित किए थे। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की विफलताओं के कारण राजधानी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। इसको देखते हुए आज फिर भाजपा के कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों, और चौराहों पर लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए मास्क वितरित कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in