गुप्ता और बिधूड़ी ने नानाजी देशमुख को जयंती पर दी श्रद्धाजंलि
गुप्ता और बिधूड़ी ने नानाजी देशमुख को जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

गुप्ता और बिधूड़ी ने नानाजी देशमुख को जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक, भारत रत्न नानाजी देशमुख ने अपने असाधारण संगठनात्मक कौशल से भारतीय राजनीति में गहरी छाप छोड़ी। राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि महान समाज सुधारक, राष्ट्रऋषि, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर शत् शत् नमन। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in