गुप्ता और बिधूड़ी के सामने किसानों ने सुनाया दुखड़ा, कहा- दिल्ली सरकार एमएसपी से कम दामों में खरीद रही फसल
गुप्ता और बिधूड़ी के सामने किसानों ने सुनाया दुखड़ा, कहा- दिल्ली सरकार एमएसपी से कम दामों में खरीद रही फसल

गुप्ता और बिधूड़ी के सामने किसानों ने सुनाया दुखड़ा, कहा- दिल्ली सरकार एमएसपी से कम दामों में खरीद रही फसल

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में पराली से खाद बनाने वाले रासायनिक घोल को किसानों के बीच बांटने के दिल्ली सरकार के दावे की हकीकत को परखने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्षेत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने केजरीवाल सरकार के झूठ के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत नरेला विधानसभा के घोघा गांव, बवाना विधानसभा के दरियापुर, हरेवली, नागल, बाजीपुर और माजरा डबास गांवों का दौरा कर दिल्ली सरकार की इस योजना की वास्तविकता जानने का प्रयास किया। इस दौरे में गुप्ता अपने साथ मीडियाकर्मियों को भी लेकर गए। इस दौरान किसानों ने गुप्ता और बिधूड़ी के सामने अपना दर्द सुनाया और कहा कि सरकार ने उनसे मंडी में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दमों में गेहूं और धान की खरीद की है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में जाकर दावा करते हैं कि वे दिल्ली के किसानों की फसलों को एमएसपी रेट से भी ज्यादा दाम दे रहे हैं, जबकि दिल्ली के किसानों की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दावा कर रहे थे कि पराली से खाद बनाई जा रही है। जबकि हकीकत यह है कि खेतों में पराली का अम्बार लगा हुआ है। इससे किसानों को अगली फसल की बुआई करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल किसानों पर मुकदमे कर रहे हैं। उनसे जुर्माना वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का यह नाटक दिल्ली भाजपा नहीं चलने देगी और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ सर्वदलीय बैठक में दिल्ली के किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस गंभीर मुद्दे को भी हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में कहीं भी पराली से खाद नहीं बनायी जा रही। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in