केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी दिल्लीवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं
केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी दिल्लीवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी दिल्लीवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। तीनों नेताओं ने मां जगदम्बा से लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की। शानिवार (17 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शानिवार को ट्वीट कर कहा कि आज से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। आप सबको इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। कोरोना संकट के कारण मेरी आप सभी से अपील है कि सार्वजनिक जगहों पर नियमों का ख्याल जरूर रखें और हमेशा मास्क पहन कर ही बाहर जाएं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां जगत जननी जगदम्बा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव की कामना करता हूं। जय माता दी। अनिल कुमार चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि आप सबको नवरात्रि की शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी! हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in