कृष्णन ने अपनी अनूठी रचनाओं से लाखों लोगों को प्रेरित किया : गुप्ता
कृष्णन ने अपनी अनूठी रचनाओं से लाखों लोगों को प्रेरित किया : गुप्ता

कृष्णन ने अपनी अनूठी रचनाओं से लाखों लोगों को प्रेरित किया : गुप्ता

नई दिल्ली, 03 नवम्बर (हि.स.)। महशूर वालियन वादक एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित टीएन कृष्णन के निधन पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दुख जताते हुए कहा कि कृष्णन का भारतीय संगीत जगत में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने अपनी अनूठी रचनाओं से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी.एन. कृष्णन जी संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारतीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी अनूठी रचनाओं से लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। उल्लेखनीय है कि महशूर वायलिन वादक टीएन कृष्णन (92) का निधन सोमवार की शाम चेन्नई में हो गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in