एमसीडी का फंड रिलीज करने की मांग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ निकाली पदयात्रा
एमसीडी का फंड रिलीज करने की मांग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ निकाली पदयात्रा

एमसीडी का फंड रिलीज करने की मांग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ निकाली पदयात्रा

नई दिल्ली, 07 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली सरकार द्वारा तीनों नगर निगमों के फंड को रोके जाने के विरोध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में तीनों निगमों के महापौर एवं भाजपा पार्षदों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने यह पदयात्रा सिविक सेंटर से लेकर दिल्ली सचिवालय तक निकाली। हालांकि बीच में ही दिल्ली पुलिस ने पदयात्रा को रोक लिया और सभी को हिरासत में लेते हुए राजेंद्र नगर थाने ले आई, लेकिन कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि कोरोना संकट में निगम के सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर, कंटेनमेंट जोन तक में जाकर काम कर रहें हैं और फिर उन्हें वेतन के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली को गंदा शहर बताकर सफाई कर्मियों की मेहनत का भी अपमान कर रहे है। कोरोना काल में निगमों के अपने श्रोतों से राजस्व बिलकुल नहीं आ रहा है क्योंकि लोग सम्पत्ति कर, कनवर्जन चार्ज एवं विभिन्न निगम कर जमा कराने की स्थिति में नहीं हैं। तब निगमों की आर्थिक स्थिति सम्भालने में सहयोग देने की जगह दिल्ली सरकार के मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के नेता नगर निगमों के प्रशासक दल भाजपा एवं निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भ्रम की स्थिति बनाने की ओछी राजनीति कर रहे हैं। पदयात्रा में दक्षिणी नगर निगम की महापौर अनामिका मिथलेश, उप-महापौर सुभाष भड़ाना, स्थाई समिति अध्यक्ष राजदत्त गहलोत, उपाध्यक्ष तुलसी जोशी, नेता सदन नरेंद्र चावला, नेता सदन प्रवेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन, उप-महापौर हरि प्रकाश बहादुर, स्थाई समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम उप-महापौर रितु गोयल, स्थाई समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, नेता सदन योगेश वर्मा सहित तीनों निगम के पार्षदों ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in