एमसीडी कर्मचारियों के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस का धरना
एमसीडी कर्मचारियों के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस का धरना

एमसीडी कर्मचारियों के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस का धरना

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.) । दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर 'न्याय मार्च आंदोलन' के तहत उत्तरी नगर निगम के राजौरी गार्डन जोन ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमसीडी कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान करने एवं ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को एक करोड़ का मुआवजा प्रदान करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि आप पार्टी दलितों की सच्ची हितैषी है, तो वह दिल्ली में सफाई कर्मचारयों जिनमें अधिकतर कर्मचारी दलित समाज के हैं, जिनको कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर जान गंवानी पड़ी, उन्हें कोरोना यौद्धा के सम्मान के साथ 1 करोड़ का मुआवजा क्यों नहीं दे रहे हैं। कुमार ने कहा कि तीनों निगमों में भाजपा सत्तासीन और आम आदमी पार्टी विपक्षी पार्टी है, परंतु दोनों पार्टियां एमसीडी कर्मचारियों को वेतन दिलाने में बिल्कुल प्रयासरत नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों और तीनों निगमों की मौजूदा दुर्दशा के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in