उत्तरी दिल्ली निगम के मेयर हाउस में गुप्ता और सिद्धार्थन ने छठी मैया की आराधाना
उत्तरी दिल्ली निगम के मेयर हाउस में गुप्ता और सिद्धार्थन ने छठी मैया की आराधाना

उत्तरी दिल्ली निगम के मेयर हाउस में गुप्ता और सिद्धार्थन ने छठी मैया की आराधाना

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (हि.स.) । छठ महापर्व पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर हाउस में छठी मैया की आराधना की। इस मौके पर और दिल्लीवासियों को कोरोना से मुक्ति दिलाने और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की आस्था का महापर्व छठ इस साल बहुत ही परेशानी के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि खुद को दिल्ली का बेटा और बड़ा भाई बताने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तो छठ घाटों पर पूजा करने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर दिल्ली सरकार ने सारी व्यवस्था की होती तो व्रत की महिलाएं जो जगह ढूंढ रही हैं पूजा करने के लिए उन्हें इतनी परेशानी नहीं होती। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जयप्रकाश और प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार साथ रहे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in