उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण
उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण

उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर पूर्वी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण किया। इसमें उत्तरी-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का संकलन है। इस अवसर पर सिद्धार्थन ने कहा कि जब से कोरोना हमारे देश में आया है उसी समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन से आह्वान किया कि वह समाज की सेवा शुरू करें। इसके बाद से दिल्ली भाजपा प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपनी और अपने परिवार की चिंता न करते हुए उसी दिन से सड़क पर उतरकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा की। सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद जिला व मंडल पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने हर जरूरतमंद की सेवा की। इसी का परिणाम है कि हम यह गर्व से कह सकते हैं कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को अपने हाथों से फूड पैकेट बांटे, लगभग 42 लाख परिवारों तक सभी जरूरत की राशन सामग्री से बने मोदी किट पहुंचाया। जरूरत पड़ने पर दवाइयां मुहैया करवाई, पलायन कर रहे मजदूरों को पानी, खाना, जूते चप्पल पहुंचाये। उन्होंने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने 18-19 घंटे तक आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवासी मजदूरों की सेवा की। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in