आप सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कब तक झूठा बहाना बनाकर अपनी विफलता को छिपाएंगे
आप सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कब तक झूठा बहाना बनाकर अपनी विफलता को छिपाएंगे

आप सांसद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कब तक झूठा बहाना बनाकर अपनी विफलता को छिपाएंगे

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आप पार्टी की स्थापना को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कब तक ये झूठा बहाना बनाकर अपनी विफलता को छिपाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब रोना बंद कीजिए। सच्चाई ये है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों से देश को उम्मीद नहीं। आज केवल आम आदमी पार्टी देश की बात करती है। 'आप' लोगों की समस्याओं का समाधान करती है। स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी। भविष्य में 'आप' ही देश की पसंद बनेगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने एक खबर को ट्वीट कर कहा कि हमें जो पता था, उसकी पुष्टि आम आदमी पार्टी के एक संस्थापक सदस्य ने की है। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन और आप को आरएसएस-भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म करने और यूपीए सरकार को गिराने के लिए तैयार किया था। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in