आप और कांग्रेस का प्रायोजित षड्यंत्र था शाहीन बाग का प्रदर्शन : अब्बास
आप और कांग्रेस का प्रायोजित षड्यंत्र था शाहीन बाग का प्रदर्शन : अब्बास

आप और कांग्रेस का प्रायोजित षड्यंत्र था शाहीन बाग का प्रदर्शन : अब्बास

नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.)। मीडिया पैनलिस्ट निगहत अब्बास ने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। अब्बास ने कहा कि ये दोनों पार्टियां मुस्लिम समाज का लगातार शोषण करती आ रही हैं। अब उनका यह मुखौटा उतर चुका है। दोनों पार्टियों ने मुस्लिमों को सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए ही इस्तेमाल किया है। शाहीन बाग का प्रदर्शन आप और कांग्रेस का प्रायोजित षड्यंत्र था, जिसने मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह किया। अब्बास ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अब शाहीन बाग के लोग अब नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) समझ गए हैं। यह अधिनियम नागरिकता देने का है न कि छीनने का। मुस्लिम समाज के लोग इस कानून को समझने के बाद अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुस्लिमों के भाजपा में शामिल होने से आप और कांग्रेस बौखला गई हैं। शाहीन बाग का प्रदर्शन आप और कांग्रेस का प्रायोजित षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। आप विधायक अमानतुल्ला खान और पार्षद ताहिर हुसैन ने लोगों को भड़काया। हर कोई जानता है कि पूर्वी दिल्ली में जो हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए उसमें आप के नेता ताहिर हुसैन मुख्य आरोपी हैं। आप और कांग्रेस शांति के दुश्मन हैं। यहीं वजह है कि वे अब केवल राजनीति कर रही हैं। अब्बास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in