आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन
आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 02 दिसम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) की महिला इकाई ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में बुधवार को आईटीओ चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से आप की महिला इकाई ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस प्रदर्शन में महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व आप की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने किया। महिला इकाई की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। तीन कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से सड़कों पर हैं। हम सब किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के किसी भी किसान ने इस कानून की मांग नहीं कि तो क्यों यह कानून किसानों पर थोपा जा रहा है? यह तो वही बात है कि सरकार कह रही है, हमें किसानों की मदद करनी है, पर किसान मदद नहीं लेना चाहता। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने कहा कि आप के जनप्रतिनिधि एवं तमाम कार्यकर्ता किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in