अयोध्या :  रामलीला में दिखाया जाएगा अयोध्या का इतिहास  : प्रवेश साहिब वर्मा
अयोध्या : रामलीला में दिखाया जाएगा अयोध्या का इतिहास : प्रवेश साहिब वर्मा

अयोध्या : रामलीला में दिखाया जाएगा अयोध्या का इतिहास : प्रवेश साहिब वर्मा

- 17 से 25 अक्टूबर तक सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला पर होगा आयोजन नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.)। बॉलीवुड फिल्म सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला का आयोजन आगामी 17 से 25 अक्टूबर तक सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला पर होने जा रहा है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार रामलीला के प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन खास तौर पर दशहरे के मौके पर किया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण देश के कई बड़े चैनलों, सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से पूरी दुनिया में होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला भारत वर्ष की 14 भाषाओं में रिकार्डिंग करके दिखाई जाएगी। रामलीला का आयोजन 17 से 25 अक्दूबर के बीच होगा। इसके साथ ही रामलीला शुरू होने से पहले आधे घंटे (6.30 से 07) का रिकार्डेड प्रोग्राम में अयोध्या का इतिहास दिखाया जाएगा। जिसके बाद 07 बजे से 10 तक रामलीला दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार की रामलीला में सबसे बड़ी बात यह है कि भगवान श्रीराम के चरण प्रथ्वी के जिन 17 जगहों पर पड़े है वहां की मिट्टी रामलीला स्थल में लाइव दर्शन के लिए रखी जाएगी। खास बात यह भी है कि अब इस आयोजन में उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा जिससे कि यह आयोजन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो सके। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक का कहना है कि उनकी कोशिश है कि भगवान राम की लीला दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे और दुनिया की हर भाषा में दिखाई जाए। ये सितारे आएंगे नजर बॉलीवुड के फिल्म सितारों से सजी इस रामलीला में कई प्रमुख फिल्म सितारों को दर्शक देखेंगे। इनमें सोनू डागर भगवान राम के किरदार में, कविता जोशी मां सीता के रूप में, बिन्दू दारा सिंह हनुमान, रावण की भूमिका में शाहबाज खान, अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, रवि किशन भरत, वहीं, मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही अवतार गिल सुबाहु, जनक के किरदार में, राजेश पुरी निषादराज के किरदार में, अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकई के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी की बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएंगी। इन 14 भाषाओं में होगी रिकार्डिंग भगवान राम की लीला हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरयाणवी, बांगला, मैथिली, ओड़िया भाषाओं में दिखाई जाएगी। यह रामलीला लाइव तो होगी ही, साथ ही इसे रिकॉर्ड भी किया जाएगा, ताकि इसे लोग बाद में भी देख सकें। जिन 14 जगहों की लाई जाएगी मिट्टी ऋषम्मुक पर्वत, किष्किंधा (हम्पी कर्नाटक), चक्रतीर्थ (तुंगमुद्रा नदी के पास), विश्वामित्र आश्रम संगम (प्रयागराज), नंदी ग्राम (हनुमान भरत मिलाप), भरतकुंड, जटातीर्थ, रामेश्वर मंदिर, विमुंडी तीर्घ (तमिलनाडु), दर्भशमनम (तमिलनाडु), दंडक वन (महानदी, शबरी, गोदावरी नदी के किनारे यात्रा की), कावेरी नदी के किनारे यात्रा की, सीता-कुंड (बीकापुर), भदर्शा(नंदी ग्राम के पास -अयोध्या), श्रृंगवेरपुर, अक्षयवट (प्रयागराज), धनुषकोडी की मिट्टी लाई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in