rahul-gandhi39s-birthday-celebrated-with-simplicity-and-service-chaudhary-anil
rahul-gandhi39s-birthday-celebrated-with-simplicity-and-service-chaudhary-anil

सादगी और सेवा भाव से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन: चौधरी अनिल

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ लोगों की मदद करके 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार शनिवार सुबह अंध महाविद्यालय पंचकुईयां रोड पहुंचकर वहां छात्रों से मिले और कोरोना महामारी में उनकी जीवनशैली में आए बदलाव, परेशानियों, उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फलों के पैकेट, मेडिकल किट, खाने के पैकेटों के साथ वस्त्र भी वितरित किए। इस अवसर पर अनिल कुमार के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, संदीप गोस्वामी, परवेज आलम, रमेश सब्बरवाल, महेन्द्र मंगला मुख्य रुप से मौजूद थे। चौधरी ने कहा कि दिल्ली में बेसहारा और जरूरतमंदों को जरूरी चीजों के साथ, मास्क, सेनिटाइजर मेडिकल किट, राशन किट, पक्का खाना का वितरण किया गया। दिल्ली कांग्रेस ने कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में प्रभावित श्रमिकों, बेसहारा, गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करते हुए आओ मदद का हाथ बढ़ाओ के तहत कांग्रेस की रसोई के माध्यम से हजारों लोगों को प्रतिदिन पौष्टिक खाना वितरित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in