एमसीडी अपने कर्मचारियों को वेतन देने में अक्षम साबित हो रही : राघव चड्ढा
एमसीडी अपने कर्मचारियों को वेतन देने में अक्षम साबित हो रही : राघव चड्ढा

एमसीडी अपने कर्मचारियों को वेतन देने में अक्षम साबित हो रही : राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने कर्मचारियों को वेतन देने में अक्षम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं देने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी है कि वह अपनी असफलताओं के लिए हर बार दिल्ली सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती है। राघव चड्ढा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली हाईकोर्ट ने एक आदेश पारित करते हुए दिल्ली नगर निगम को फटकार लगाई है और साथ ही साथ हिदायत दी कि आप अपनी असफलताओं के लिए हर बार दिल्ली सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। राघव चड्ढा ने कहा कि हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के संदर्भ में तीन बातें पूरी तरह से साबित हो जाती हैं। पहली, दिल्ली नगर निगम अपने ही कर्मचारियों को वेतन देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। दूसरी, दिल्ली सरकार की ओर से जो राशि नगर निगम को दी जाती है, वह पूर्णतया दी जा चुकी है। दिल्ली सरकार पर नगर निगम का कोई बकाया बाकी नहीं है और अब दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों का वेतन दे। तीसरी, आज के समय में दिल्ली नगर निगम भारत का सबसे भ्रष्ट विभाग है। भारत के किसी भी राज्य में इतना भ्रष्ट विभाग नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी की परिभाषा बदल कर ’मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट’ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in