पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली भाजपा का अभिन्न हिस्सा : गुप्ता
पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली भाजपा का अभिन्न हिस्सा : गुप्ता

पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली भाजपा का अभिन्न हिस्सा : गुप्ता

नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित पूर्वांचल संवाद कार्यक्रम में सभी पूर्वांचली कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। गुप्ता ने दिल्ली के विकास में पूर्वांचल समाज के महत्व के बारे में बताया और कहा कि पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली भाजपा का एक अभिन्न हिस्सा है जो सदैव सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की एक अलग पहचान है और दिल्ली के विकास में उनका विशेष योगदान है। दिल्ली में चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, हर क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगों ने अपनी सहभागिता को स्थापित किया है जबकि बतौर पूर्वांचल दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने भी पूर्वांचल के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बल देने का भी काम किया है। गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा के साथियों के साथ संवाद करके पारिवारिक खुशी की अनुभूति हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों, झुग्गी-झोपड़ी, बस्तियों में रहने वाले लोगों सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया था लेकिन आज वास्तविकता वादों से कोसों दूर है। जिनके वोट के कारण अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए थे वह आज उन्हीं लोगों को भूल गए। उन्होंने ने कहा किचाहे झुग्गी-झोपड़ी के बदले मकान देना हो या अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना हो, दिल्ली सरकार ने इन मुद्दों को सिर्फ चुनावी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल किया। आज दिल्ली में कई ऐसे पूर्वांचल के लोग भी हैं जो भारी-भरकम बिजली बिलों के कारण परेशान हैं लेकिन मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि भाजपा बिजली बिलों की समस्या के निदान के लिए हर संभव कदम उठा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in