नगर निगम स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष पिंकी सूद भाजपा में शामिल
नगर निगम स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष पिंकी सूद भाजपा में शामिल

नगर निगम स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष पिंकी सूद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 23 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश नगर निगम स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष पिंकी सूद अपने दल-बल के साथ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा एवं बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष मनोज शौकीन उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का फायदा आम जनमानस को मिल रहा है। पिंकी सूद के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। भविष्य में इनकी क्षमताओं का पार्टी सदुपयोग करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in