प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए योशिहिडे सुगा को दीं शुभकामनाएं

pm-modi-wishes-yoshihide-suga-for-successful-conduct-of-tokyo-olympics
pm-modi-wishes-yoshihide-suga-for-successful-conduct-of-tokyo-olympics

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के अपने समकक्ष योशिहिडे सुगा को टोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम को ओलंपिक के आयोजन के लिए शुभकानाएं देते हुए लिखा कि टोक्यो में सबसे बेहतरीन ओलंपिक तथा पैरालिंपिक के सफल आयोजन के लिए योशिहिडे सुगा को शुभकामनाएं।

हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अविश्वसनीय प्रदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

बता दें कि टोक्यो में ओलंपिक का आगाज हो चुका है और आज तीरंदाजी के रैंकिंग दौर की शुरुआत हुई। हालांकि विधिवत उद्घाटन समारोह का आयोजन आज शाम से किया जाएगा।भारत की ओर इस बार 125 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक में भाग लेने टोक्यो पहुंचा है।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया। जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है।

गौरतलब है कि ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलंपिक 2012 में था जब भारतीयों ने छह पदक जीते थे, हालांकि उनमें एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in