mundka-police-becomes-police-bringing-life-to-life-for-two-families
mundka-police-becomes-police-bringing-life-to-life-for-two-families

मुंडका पुलिस बनी दो परिवार के लिए संजीवन बूटी लाने वाली पुलिस

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस दिन रात लोगों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश कर रही है। इस बार मुंडका पुलिस ने दो जरूरतमंद परिवारों को ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर परिवार की जानें बचाई। दोनों ही परिवार ने मुंडका पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंडका पुलिस पहले भी कई लोगों की जरूरतों को पूरा करने में दिन रात एक कर चुकी है। एसएचओ मुंडका की देखरेख में पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। इस बीच पुलिस टीम को गश्त करते हुए आधा दर्जन खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लावारिस हालात में मिले थे। जिनके बारे में आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी सिलेंडर को जब्त कर लिया। कुछ ही समय बाद पंचशील विहार मालवीय नगर के रहने वाला अब्दुल फतेह रोता हुआ पुलिस के पास आया,जिसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है। उसका परिवार कॉविड से संक्रमित है। अगर वह ऑक्सीजन सिलेंडर के इंतज़ाम नही कर पाया तो हो सकता है वह अपने परिवार को हमेशा हमेशा के लिए खो दी। अब्दुल को थाने में बैठाया गया। उसको सहायता करने का आश्वासन दिया गया। एसएचओ के निर्देश के तुरंत बाद पुलिस न काजी मशक्कत करके ऑक्सीजन सिलेंडर को भरवाया और अब्दुल को दिया। पुलिस ने अब्दुल और उसके परिवार की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। दूसरे मामले में मुंडका थाने में गगन विहार दीनपुर नजफगढ़ से महिला कॉलर ने फ़ोन किया। जिसने बताया कि उसका पूरा परिवार कॉविड से संक्रमित है। उनको ऑक्सीजन की कमी हो रही है। वह बाहर भी नही निकल सकती। उसकव और परिवार को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। पुलिस टीम ने देर नही करते हुए। काफी मशक्कत के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतज़ाम किया और कॉलर के घर पर भिजवाया। जिसके बाद परिवार की टेंशन दूर हुई बल्कि परिवार को हालात भी स्थिर हुई। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in