तेज बारिश के कारण ऐतिहासिक  मुबारक बेगम मस्जिद का गुंबद हुआ ध्वस्त
तेज बारिश के कारण ऐतिहासिक मुबारक बेगम मस्जिद का गुंबद हुआ ध्वस्त

तेज बारिश के कारण ऐतिहासिक मुबारक बेगम मस्जिद का गुंबद हुआ ध्वस्त

नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स.) रविवार की सुबह दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश से मटिया महल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चावड़ी बाजार स्थित ऐतिहासिक मस्जिद मुबारक बेगम का गुंबद ध्वस्त हो गया है। ये घटना सुबह 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। ये मस्जिद थाना हौजकाजी से बिल्कुल सटी हुई है। मस्जिद के बाहर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 7 बजे ये घटना हुई है। यहां बहुत तेज बारिश हो रही थी। लोग बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच अचानक से धमाके की आवाज हुई. जब वे देखने पहुंचे तो मस्जिद का गुंबद धवस्त हुआ नजर आया। एक युवक ने बताया कि ऐसा लग रहा कि शायद मस्जिद के गुंबद पर बिजली गिरी है। एक और चश्मदीद ने बताया कि हम लोग सुबह यहां बैठे थे. अचानक से कुछ धमाका हुआ और हम सब वहां से भागे. तब जाकर देखा तो मस्जिद का गुंबद गिर चुका था।उस समय बिजली चमक रही थी और तेज बारिश हो रही थी। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने बताया कि अल्लाह का शुक्र है कि हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ये वक्फ बोर्ड की मस्जिद है, जबकि भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने इसे ऐतेहासिक स्मारक घोषित किया हुआ है। मस्जिद मुबारक बेगम का निर्माण 1822-1823 ई में लाल संगमरमर के पत्थरों से कराया गया था। यह मस्जिद मुग़लकालीन निर्माण शैली का अनूठा नमूना है। इस मस्जिद का निर्माण एक तवायफ, जोकि एक अंग्रेजी अफसर की दासी थी, ने करवाया था। हिन्दुस्थान समाचार/ एम ओवैस/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in