बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने लिया जायजा
बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने लिया जायजा

बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने लिया जायजा

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में निगम के बालकराम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवंशी सिंगल भी मौजूद रहे। महापौर ने ट्वीट कर बताया कि निगम द्वारा बालकराम अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारियों में पूरा प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है। इसी को लेकर बुधवार को अस्पताल में भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवंशी सिंगल के साथ तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बालकराम अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, जहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in