वन महोत्सव अभियान के तहत मनीष सिसोदिया ने किया पौधरोपण
वन महोत्सव अभियान के तहत मनीष सिसोदिया ने किया पौधरोपण

वन महोत्सव अभियान के तहत मनीष सिसोदिया ने किया पौधरोपण

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि. स.)। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित वन महोत्सव अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पौधरोपण किया। पर्यावरण को बचाने के लिए इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार केंद्र से मिले लक्ष्य से दुगना पौधे लगा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत आज बड़(वट) का पौधा सिसोदिया ने लगाया। सिसोदिया ने बताया कि सरकार इस सीजन में 31 लाख पौधे लगा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार के वन विभाग को बधाई देता हूँ, जो तेज़ी से पौधे लगा भी रहे हैं और लोगों में बांट भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से मिले 15 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य की जगह 31 लाख पौधरोपण करने फैसला किया है। दिल्ली का कोई भी नागरिक वन विभाग की 14 नर्सरियों से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दे सकता है। दिल्ली में 10 जुलाई से शुरू हुआ ‘पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान 26 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत लगभग 20 लाख बड़े पौधे लगाए जाएंगे, जबकि करीब 11 लाख छोटी झाड़ियों एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in