jalboard-formed-rapid-response-team-regarding-poor-quality-of-water-in-delhi
jalboard-formed-rapid-response-team-regarding-poor-quality-of-water-in-delhi

दिल्ली में पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर जलबोर्ड ने की रैपिड रिस्पांस टीम गठित

नई दिल्ली, 24 जून (हि. स.)। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गहराते जल संकट के बीच गुरुवार को दिल्ली जलबोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने एक उच्चस्तरीय बैठेक आयोजित की। इस बैठके में जल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। सरकार ने जलसंकट की समस्या सुलझाने के लिए दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में जल आपूर्ति की स्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही इन स्थानों पर रैपिड रिस्पांस टीम भी नियुक्त की जाएगी जो जल संकट से जुड़ी किसी भी शिकायत का निस्तारण अपने स्तर पर तत्काल करेगी। दिल्ली सरकार ने लोगों तक हर स्थिति में पानी पहुंचाने की बात कही है, चाहे वह पाइपों द्वारा हो या उसका माध्यम टैंकर हो। जिन क्षेत्रों से दूषित पानी और किल्लत की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलती हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सभी मुख्य अभियंताओं को विधायकों के साथ समस्याओं का सामना करने वाले क्षेत्रों का दौरा करने और सभी मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया है। उन्हें साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है। चड्ढा ने अधिकरियों से कहा कि “यह उचित समय है कि हम दूषित पानी की आपूर्ति को पूरी तरह से सुधारने की दिशा में एक ठोस रोडमैप बनाये। हमें बिना पानी बर्बाद किये सभी लोगों तक जलापूर्ति करनी होगी। चड्ढा ने कहा कि जनसंख्या और प्रति व्यक्ति उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को ध्यान में रखते हुए डिमांड एंड सप्लाई मॉडल के आधार पर राजधानी में पानी की आपूर्ति का एक रोडमैप समय की आवश्यकता है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि प्राप्त शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से पूरे दिल्ली से गंदे पानी और आपूर्ति में कटौती की शिकायतें आ रही हैं। भाजपा के पूर्व सांसद विजय गोयल ने भी गुरुवार सुबह पानी की कमी और खराब गुणवत्ता को लेकर विरोध मार्च निकाला था। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in