नेता सदन योगेश वर्मा ने आप नेता राघव चड्ढा और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस
नेता सदन योगेश वर्मा ने आप नेता राघव चड्ढा और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस

नेता सदन योगेश वर्मा ने आप नेता राघव चड्ढा और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन योगेश वर्मा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा और आतिशी को दिल्ली नगर निगम के खिलाफ गलत बयानबाजी के लिए कानूनी नोटिस भेजा। वर्मा ने कहा कि आप नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में दिल्ली नगर निगम के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार ने तो नगर निगम को पूरा फंड दिया है मगर निगम के पार्षद इस फंड को खा गए और निगम के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। योगेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार ने अभी तक पहली और दूसरी तिमाही का फंड भी नहीं दिया है जो दिल्ली नगर निगम का संवैधानिक हक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम को फंड न देकर निगम को परेशान करना चाहती है, ताकि निगम जनता से जुडे़ कार्य न कर सके। वर्मा ने कहा कि यदी दोनों नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो इनके खिलाफ न्यायालय में एक करोड़ का मानहानि केस किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in