delhi-to-provide-world-class-transport-system-kailash-gehlot
delhi-to-provide-world-class-transport-system-kailash-gehlot

दिल्ली को देंगे विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम : कैलाश गहलोत

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विश्व स्तरीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट बनाने के लिए ट्रिपल आईटी दिल्ली के साथ परिवहन विभाग ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया है। इसके तहत दिल्ली के ट्रांसपोर्ट के मूलभूत ढांचे में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम को ‘सेंटर फॉर सस्टेनेबल मूवेबिलिटी’ नाम दिया गया है। दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जब भी बात होती है तब दिल्ली सरकार से पूछा जाता है कि बसें कब आ रही हैं। लेकिन बसों को लाना एक छोटा काम है। बसों को सड़कों पर लाया जाए इसके पहले जरूरी है कि सही तरीके से बसें चलाई जाएं। जरूरी है कि कैसे बसों को सही समय पर चलाया जा सके। कैसे लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भरोसा बढ़े। इन बातों पर ध्यान रखना अहम है। हम उसी तरफ एक बड़ा कदम आगे बढ़ा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हम उन कमियों को दूर करने में लगे हैं जो वर्तमान समय में दिख रही है। वहीं उन समस्याओं को भी दूर करने की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं जो भविष्य में आने वाली है। ट्रिपल आईटी में इसका स्टेशन होगा, जहां इसका पूरा डाटा बेस तैयार किया जाएगा। कांटेक्ट लेंस टिकट की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी शुरुआत भी दिल्ली ट्रिपल आईटी की मदद से की गई थी। ‘वन डेली ऐप’ के माध्यम से दिल्ली ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकेंगी। चाहे दिल्ली में चार्जिंग प्वाइंट की जानकारी लेनी हो कि कौन सी खाली है। ये सारी जानकारियां वन डेली ऐप में उपलब्ध होंगी। इस ऐप से हम उन सभी चीजों को जोड़ देंगे चाहे दिल्ली की बसें हों या फिर मेट्रो या किसी रोड पर अगर किसी पैसेंजर का अगर लोड बढ़ गया है तो इसके माध्यम से वहां भीड़ को कैसे डायवर्ट किया जाए दूसरे परिवहन के माध्यम से उसपर भी काम किया जा रहा है। कई बसों में इसका ट्रायल चल रहा है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली को एक विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम दिया जा सके उस दिशा में दिल्ली सरकार ने एक कदम बढ़ा दिया है। अब दिल्ली के पैसेंजर एक ही ऐप के द्वारा सभी जानकारियां मिल जाएगीं। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in