लॉकडाउन में सेवा भारती के सेवा कार्यों की दिल्ली पुलिस ने की प्रशंसा

लॉकडाउन में सेवा भारती के सेवा कार्यों की दिल्ली पुलिस ने की प्रशंसा
लॉकडाउन में सेवा भारती के सेवा कार्यों की दिल्ली पुलिस ने की प्रशंसा

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर समेत अन्य जरूरतमंदों की सेवा में सेवा भारती के कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय हैं। कोरोना संकटकाल में सेवा भारती के इस कार्य से प्रभावित होकर दिल्ली पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है। सेवा भारती दिल्ली प्रांत के महामंत्री डॉ. राम कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि दिल्ली पुलिस और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और कुछ प्रमुख पुलिस अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में पुलिस विभाग की ओर संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और सेवा भारती की ओर से मैं खुद (डॉ. राम कुमार) प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के इस अभियान में दिल्ली पुलिस का अब तक पूर्ण सहयोग मिला है। डॉ. राम कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के प्रथम चरण के पहले दिन (25 मार्च) से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन एवं राशन के साथ ही चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध करवायी है। सेवा का यह कार्य आज भी जारी है। इस कार्य में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय संगठनों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in