दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से चालक की मौत, कांग्रेस का भाजपा और केजरीवाल सरकार पर निशाना
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से चालक की मौत, कांग्रेस का भाजपा और केजरीवाल सरकार पर निशाना

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से चालक की मौत, कांग्रेस का भाजपा और केजरीवाल सरकार पर निशाना

नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली के कई जगह पर पानी भर गया। तमाम मुख्य मार्गों पर जलभराव ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। कनॉट प्लेस के मिंटो रोड पर भी बारिश के बाद जल भराव हो गया। यहां पर इतना पानी था कि इसमें डूबकर एक टेंपो (छोटा हाथी) चालक की मौत हो गई। इस मामले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित भाजपा पर निशाना साधा है। अनिल कुमार ने ट्वीट कर कहा कि बेहद दुख की बात है कि एक वाहन चालक की मौत हो गई। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुःखद घटना की जिम्मेदारी किसी की तो बनती है ना। या भगवान को दोषी ठहरा कर चैन से सो जाएंगे दोनों भाजपा और केजरीवाल? हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in