बीएमएस के 'सरकार जगाओ सप्ताह' के तहत दिल्ली में 57 जगहों पर प्रदर्शन
बीएमएस के 'सरकार जगाओ सप्ताह' के तहत दिल्ली में 57 जगहों पर प्रदर्शन

बीएमएस के 'सरकार जगाओ सप्ताह' के तहत दिल्ली में 57 जगहों पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की दिल्ली प्रदेश इकाई के 'सरकार जगाओ सप्ताह' कार्यक्रम के तहत सोमवार को केन्द्रीय, राज्य एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारियों ने दिल्ली में 57 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों सहित नई दिल्ली नगरपालिका, रेलवे, पोस्टल, डिफेन्स, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली सरकार के कर्मचारियों सहित पत्रकार शामिल रहे। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर श्रम शक्ति भवन पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार को ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शनों का बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह नागर, महामंत्री अनीश मिश्रा तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया। महामंत्री अनीश मिश्रा ने दिल्ली सचिवालय पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के समस्त कर्मचारियों को नियमित वेतन मिले, इसकी समस्त जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के कर्मचारियों को नियमित वेतन मिले, सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित पेंशन मिले, एवजीदार व कच्चे सफाई कर्मचारीयों को शीघ्र नियमित किया जाए। उन्होंने निगम के सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा देकर एवं मृत कर्मचारियों को कोरोना शहीद की समस्त सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि यदि निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in