दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। हरियाली तीज के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा किया गया। गुप्ता ने वृक्षारोपण करने के बाद ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्षों को 14 जिलों के 15 स्थानों पर लगाने के लिए 15,000 पौधे सौंपे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी सहित ओबीसी मोर्चा प्रदेश, जिला अध्यक्ष व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता हर जिले में नीम, बरगद, पीपल, जामुन एवं अन्य फलदार वृक्ष का रोपण करेंगे। प्रत्येक पेड़ लगाकर उसके देखरेख की जिम्मेदारी भी भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी। दिल्ली वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को वृक्षारोपण को विस्तार करने में अपना योगदान देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in