दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एसडीएमसी स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एसडीएमसी स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एसडीएमसी स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा

नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को एंड्रयू गंज स्थित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान एसडीएमसी की महापौर अनामिका सिंह उपस्थित रहीं। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सुरक्षित रखने और इस महामारी को काबू करने में नगर निगम भी सीमित संसाधनों के बावजूद अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को रोकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। इसका परिणाम है कि टेस्टिंग की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले नियंत्रित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in