civil-defense-volunteers-are-troubling-people-chaudhary-anil
civil-defense-volunteers-are-troubling-people-chaudhary-anil

सिविल डिफेंस वालियंटर लोगों कर रहे हैं परेशान : चौधरी अनिल

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल ने कहा कि दिल्ली में सिविल डिफेंस वालियंटर लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वो चिंताजनक है। इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। चौधरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में सिविल डिफेंस वालियंटर लोगों को परेशान कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क प्रोटोकॉल के नाम पर सिविल डिफेंस वालियंटर गैर कानूनी रुप से दिल्ली वालों से जबरन वसूली व भ्रष्टाचार कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों को देखते हुए अब सभी को निजी अस्पतालों में भी निशुल्क वैक्सीन देने का समय है, ताकि कोविड महामारी पर तुरंत नियंत्रण लगाया जा सके। चौधरी ने केजरीवाल सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में फ्री में मास्क और सेनेटाइजर बंटवाने का काम दिल्ली सरकार को तुरंत शुरु करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in