chief-minister-arvind-kejriwal-expressed-grief-over-nashik-accident
chief-minister-arvind-kejriwal-expressed-grief-over-nashik-accident

नासिक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन लीक होने के कारण अस्पताल में हुई 22 लोगों की मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि 'नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से हुआ हादसा बेहद दुखद है। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं। ईश्वर सबको इस तरह के हादसों से बचाकर रखें।' उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के नासिक में डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवत ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है। जिला कलेक्टर के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। पहले हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in