बीएमएस से संबद्ध कर्मचारी यूनियन ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
बीएमएस से संबद्ध कर्मचारी यूनियन ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

बीएमएस से संबद्ध कर्मचारी यूनियन ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध नई दिल्ली नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग का पुतला फूंक कर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मंडी हाऊस से बंगाली मार्केट तक चीनी राष्ट्रपति के पुतले के साथ जलूस निकाला और गोल चक्कर पर बंगाली स्वीट्स एवं नत्थू स्वीट्स के निकट जिनपिंग का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश, भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस भाटी ने संबोधित किया। बीएमएस नेताओं ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार और गलवान घाटी में सैनिकों के बलिदान पर रोष प्रकट करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। भारत स्वावलम्बी, सशक्त व आर्थिक रूप से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में नई जिला भारतीय मज़दूर संघ के अध्यक्ष रणबीर भंडारी, महामंत्री अमनीश त्यागी, नई दिल्ली नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलराज, उपाध्यक्षा रेखा, नई दिल्ली नगर पालिका उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नागर, उपाध्यक्ष खुशी राम, नई दिल्ली नगर पालिका सिविल इंजीनियरिंग कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बैसोया, महामंत्री वकील सिंह, नई दिल्ली पालिका विधुत प्रदाय कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष कालू राम मीना, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, नई दिल्ली नगर पालिका इलेक्ट्रिकल्स जूनियर इजिनियर्स एसोसिएशन महामंत्री ई.नवल सिंह जी, ई. कमल किशोर जी, ई.उमेद सिंह नेगी और अन्य प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्तान समाचार/पवनकुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in