सरोज खान के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सरोज खान के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सरोज खान के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स)। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर दिल्ली भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित, फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने ट्वीट कर लिखा कि फ़िल्म जगत की सुप्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका सरोज खान का निधन फ़िल्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने ट्वीट कर लिखा कि भावपूर्ण श्रद्धांजलि!! कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आप नवोदित नर्तकों के लिए एक प्रेरणा थीं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in