भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महापौर ने केशवपुरम में किया पौधरोपण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महापौर ने केशवपुरम में किया पौधरोपण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महापौर ने केशवपुरम में किया पौधरोपण

नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने रविवार को केशवपुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि हम पर्यावरण को हरा-भरा बना सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे शहर कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं जिसके लिए हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है जिससे हम आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचा सके। महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हमारा फर्ज केवल यह नहीं है कि हम पौधे लगाए, बल्कि हमारा फर्ज है कि हम पौधे की देखभाल कर उन्हें संरक्षित भी स्वयं करें। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण कर उनकी देखरेख करें। प्रकृति के कारण ही हमारा अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमारे लिए बेहतरीन व्यवस्था बनाई है जिसमें हम खुल कर सांस लेते हुए स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं। प्रकृति द्वारा सभी दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है लेकिन हम अपने उत्तरदायित्वों को उचित तौर पर नहीं निभा रहे है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक पेड़ लगाकर ही उसे संरक्षित करें तो हम प्रकृति का संतुलन काफी हद तक सही कर सकते हैं। यही कार्य हमारे आने वाली पीढ़ियों में खुशहाली लाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in