रक्षा बंधन में बहन अपने भाईयों को बांधती है रक्षा सूत्र: आदेश गुप्ता
रक्षा बंधन में बहन अपने भाईयों को बांधती है रक्षा सूत्र: आदेश गुप्ता

रक्षा बंधन में बहन अपने भाईयों को बांधती है रक्षा सूत्र: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 2 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक गैरसरकारी संस्थान द्वारा इंद्रपुरी में रक्षा बंधन वीर जवानों के नाम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सरहद पर तैनात वीर फौजी भाइयों की सलामती हेतु तिरंगे पर प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधी और ईश्वर से वीर जवानों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में बुद्ध नगर की बहनों ने तिरंगे को राखी बांधी। गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन में बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है, लेकिन आज तिरंगे को राखी बांधकर हम सबने अपने अंदर की देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि आपदा को अवसर में बदलने का जो मंत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है, उसने सभी देशवासियों के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह किया है और वैश्विक महामारी से लड़ने में सबका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार में लगभग 6000 करोड़ के कारोबार में 4000 करोड़ की राखियां चीन से आयात होकर आती थी लेकिन इस साल बहनें राखियां स्वयं निर्मित कर रही हैं और जिससे देश को राखी आयात करने की जरूरत नहीं होगी और उसका फायदा हर देशवासी को होगा। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष पूर्व विदेशी अक्रांता ने श्रीराम जन्मस्थान का मंदिर तोड़कर पूरे भारतवर्ष के लोगों के सम्मान, स्वाभिमान और उनकी आस्था को छिन्न-भिन्न करने का काम किया। लेकिन 5 अगस्त वह तारीख है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का भूमि पूजन नए भारत की आधारशिला रखेंगे। पूरा देश 5 अगस्त को उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, निगम पार्षद सुनीता कौशिक, शशि कौशिक, एनजीओ अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित एनजीओ से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in