chandigarh-municipal-council-becomes-nuh-municipality-government-issued-notification
chandigarh-municipal-council-becomes-nuh-municipality-government-issued-notification

चंडीगढ़: नूंह नगर पालिका बनी नगर परिषद, सरकार ने जारी की अधिसूचना

कानून में विसंगति की वजह से निगमों के अस्तित्व पर कानूनी खतरा चंडीगढ़, 15 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नूंह नगर पालिका को अपग्रेड करके नगर परिषद का दर्जा प्रदान कर दिया है। सरकार की मंजूरी के बाद निकाय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा में नूंह 22वीं नगर परिषद होगी। सरकार ने पिछले दिनों ही मानेसर को प्रदेश का 11वां नगर निगम बनाया था। निगम में आयुक्त की भी नियुक्ति हो चुकी है। नगर पालिका एक्ट में विसंगियां होने की वजह से निगमों के अस्तित्व पर कानूनी खतरा अभी भी बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस बार के बजट सत्र के दौरान संशोधित विधेयक पारित करके सरकार इन विसंगतियों को दूर कर सकती है। नूंह की आबादी 50 हजार के करीब है। ऐसे में सरकार ने इसे पालिका से अपग्रेड करके नगर परिषद बनाया है। नूंह के लोग लम्बे समय से यह मांग उठा रहे थे। प्रदेश में अब 11 नगर निगम, 22 नगर पालिका और 56 नगर पालिका हैं। तीन निगमों सोनीपत, पंचकूला व अंबाला सिटी के अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला व उकलाना नगर पालिका के चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए हैं। प्रदेश के पचास के करीब निकायों के चुनाव मई-जून में प्रस्तावित हैं। पिछले साल सरकार ने झज्जर नगर पालिका को अपग्रेड करके नगर परिषद बनाया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार का कहना है कि पिछले साल अगस्त में सरकार ने विधानसभा में नगर पालिका कानून में संशोधन किया था। इसके तहत हर जिला मुख्यालय पर स्थित म्युनिसिपलिटी (शहरी निकाय संस्था) का दर्जा नगर परिषद का करने का प्रावधान किया गया था। उनका कहना है कि इस बदलाव के बाद जिला मुख्यालयों पर नगर निगमों का कानूनी अस्तित्व ही समाप्त हो गया। फरीदाबाद नगर निगम का स्पष्ट उल्लेख हरियाणा नगर निगम कानून-1994 की धारा तीन में है। इसलिए उसका कानूनी अस्तित्व कायम है। हेमंत का कहना है कि सरकार को फरीदाबाद की तर्ज पर निगमों के लिए अलग से कानून बनाना होगा। जिला मुख्यालयों की पालिकाओं को परिषद बनाने के फैसले के बाद लागू कानून को अगर सही मानें तो मानेसर नगर निगम को भी वैध माना जाएगा। चूंकि मानेसर, गुरुग्राम जिला के अधीन आता है, लेकिन जिला मुख्यालय नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/ नरेन्द्र जग्गा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in