हैंडवाश डे पर प्राचार्य ने जागरूकता रैली को किया रवाना
हैंडवाश डे पर प्राचार्य ने जागरूकता रैली को किया रवाना

हैंडवाश डे पर प्राचार्य ने जागरूकता रैली को किया रवाना

सहरसा,09 दिसम्बर (हि.स.)। एसएनएसआरकेएस कॉलेज में बुधवार को डॉ मेजर पीके सिंह के नेतृत्व में हैंड वॉश डे को लेकर जागरूकता रैली को रवाना किया। मौके पर मेजर श्री सिंह ने हैंड वाश के बारे में सभी छात्र छात्रों को बताया। उन्होंने कहा कि हाथ धोना जरूरी है। उन्होंने हाथ धोने के क्या फायदे हैं, हमें कब हाथ धोना चाहिए की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाथों की नियमित सफाई से कई तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। आज कोरोना का कहर पूरे विश्व में व्याप्त है। इसकी अबतक कोइ दवा तक नहीं निकली है। इससे बचने का एक मात्र साधन सुरक्षा है।इसके लिए नियमित अंतराल पर हाथ धोने एवं मास्क लगाने से काफी हद तक बचा जा सकता है। हाथों के माध्यम से कई प्रकार के सूक्ष्म जीव शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं. जो स्वस्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं। उन्होंने स्वच्छता ही जीवन है सहित अन्य महत्वपूर्ण बातें की भी जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in