स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत बरौनी डेयरी में बनेगा साइलेज, गिरिराज सिंह ने दिए 25 लाख
स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत बरौनी डेयरी में बनेगा साइलेज, गिरिराज सिंह ने दिए 25 लाख

स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत बरौनी डेयरी में बनेगा साइलेज, गिरिराज सिंह ने दिए 25 लाख

बेगूसराय, 21 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सांसद निधि से स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम के तहत बरौनी दुग्ध संघ (बरौनी डेयरी) के माध्यम से साइलेज बनाने एवं उसकी मशीन खरीदने के लिए 25 लाख रुपया दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई तकनीक के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के तहत किसानों के उत्पाद का वैल्यू एडिशन और सही दाम के लिए अनेक प्रयास किए हैं। इसी के तहत स्टार्टअप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी और जिसके अच्छे परिणाम आए। स्टार्टअप के तहत 20 लाख रुपए की लागत से साइलेज बनाने के लिए मशीन बनाई गई और वह प्रथम स्थान आया है। इसके बाद गिरिराज सिंह ने अपने सांसद निधि से बरौनी दुग्ध संघ को साइलेज बनाने के लिए निधि देने की अनुशंसा किया है। गिरिराज सिंह ने सोमवार को बताया कि मक्का के साइलेज की गुणवत्ता बहुत अच्छी है और बेगूसराय और उसके आसपास का इलाका मक्का के लिए जाना जाता है। किसान साल में तीन बार फसल काट सकते हैं। इस फसल चक्र को प्रोत्साहित कर चारा उगाने वाले किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। दुग्ध संघ किसान से फसल खरीदेगी और उसका साइलेज बनाकर पुनः किसानों को वापस किया जा सकेगा। भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सांसद निधि से इसके पूर्व भी सेक्स शॉर्ट्स सीमेन एवं पशु नस्ल सुधार कार्यक्रमों के लिए 25 लाख रुपया दिया था। अब फिर से किसानों के जीवन स्तर में सुधार और उसके बेहतर फसल उपयोग के लिए 25 लाख रुपया दिया गया है। जिससे किसान फसल चक्र बढ़ाकर ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र,/,,चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in