सामाजिक समरसता के लिए वनवासी कल्याण आश्रम ने किया समरसता भोज
सामाजिक समरसता के लिए वनवासी कल्याण आश्रम ने किया समरसता भोज

सामाजिक समरसता के लिए वनवासी कल्याण आश्रम ने किया समरसता भोज

बेगूसराय, 19 जनवरी (हि.स.)। सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी मकर संक्रांति सप्ताह के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा रजौड़ा के वंचित मोहल्ला में समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें वंचित समुदाय के दो सौ से अधिक पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हुए। अपनेपन के इस भाव को देखकर वंचित टोला के लोगों में एक अलग उत्साह दिखा। वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शम्भू कुमार ने कहा कि समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है। माता शबरी भगवान राम को जब जंगल मे बेर खिलाती हैं तो भगवान भी उनके प्रेम से आह्लादित होते हैं। वनवासियों को ही अपना सखा बनाते हैं ये समरसता का अद्भुत उदाहरण है। हम सबका यही प्रयास है की नगरवासी, ग्रामवासी, वनवासी के बीच समन्वय बना रहे। वनवासी कल्याण आश्रम इनके स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में समय-समय पर वंचित टोला में नगरवासियों के भागीदारी से हम इस तरह का आयोजन किया जाता है। पूर्व प्राचार्य स्थानीय निवासी उपेन्द्र सिंह इन बच्चों के बीच जाकर मुफ्त शिक्षा भी समय-समय पर देते हैं कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in