सहरसा सहित रेल मंडल के 80 गार्ड को मिली सीनियर में प्रोन्नति
सहरसा सहित रेल मंडल के 80 गार्ड को मिली सीनियर में प्रोन्नति

सहरसा सहित रेल मंडल के 80 गार्ड को मिली सीनियर में प्रोन्नति

सहरसा,13 सितंबर(हि. स.)। समस्तीपुर रेल मंडल के परिचालन विभाग के 80 गुडस गार्ड को सीनियर गुडस गार्ड में प्रोन्नति दे दी गयी है। कार्मिक विभाग की ओर से सुयोग्यता जांच परिणाम की घोषणा कर दी गयी है। ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के वरीय कर्मचारियों को ग्रेड पे 4200 लेवल 6 में प्रोन्नति दी गयी है। इस बावत वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अधिसूचना 18.12.2019 के आलोक में इसकी घोषणा की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in