सहरसा : उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पैतृक घर पर जश्न का माहौल
सहरसा : उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पैतृक घर पर जश्न का माहौल

सहरसा : उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पैतृक घर पर जश्न का माहौल

सहरसा,16 नवम्बर(हि.स.)। सहरसा जिले के सलखुआ बाजार निवासी व कटिहार के भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर उनके पैतृक घर सलखुआ बाजार व आसपास के क्षेत्रों में खुशी व जश्न का माहौल है। उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की सूचना पर बाजार व क्षेत्र के शुभ चिंतकों की उनके पैतृक घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। खुशी में लोग एक दूसरे को गुलाल लगा व पटाखे छोड़ जश्न मना रहे हैं। उनके परिवार की महिलाएं भी खुशी से अभिभूत हैं। एक दूसरे के घर जाकर बधाई व आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री प्रसाद सलखुआ बाजार स्थित एमएमडी मध्य विद्यालय से सातवीं कक्षा तक पढ़े। उसके बाद उनके पिताजी गंगा प्रसाद 1966 में सपरिवार कटिहार चले गये। प्रसाद ने कटिहार में ही रहकर एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे छात्र जीवन से ही संघ से जुड़े रहे। कर्मठता व मिलनसार स्वाभाव उनकी पहचान है। वे क्षेत्र के किसी छोटे-बड़े कार्यक्रम का आमंत्रण मिलने पर वहां पहुंचते रहे हैं। हाल में ही गत 27 सितम्बर को उनके छोटे चाचा बलभद्र प्रसाद के निधन पर चुनाव का समय रहने के बावजूद वे सपरिवार एक सप्ताह तक सलखुआ स्थित पैतृक घर पर रहे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कटिहार में उनके पिता गंगा प्रसाद का बड़ा व्यवसाय रहने के बावजूद कभी अपने पिता के व्यवसाय में हाथ नहीं बंटाया । सब दिन संघ से जुड़कर समाज सेवा में लगे रहे। इसी का परिणाम है कि 2005 से अब तक लगातार चार बार विधायक बनकर आज उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in