समाज के कमजोर वर्ग को खाना खिला कर वस्त्र और उपहार से सम्मानित कियाः राजद
समाज के कमजोर वर्ग को खाना खिला कर वस्त्र और उपहार से सम्मानित कियाः राजद

समाज के कमजोर वर्ग को खाना खिला कर वस्त्र और उपहार से सम्मानित कियाः राजद

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू यादव का 73वां जन्मदिन पटना 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन को "गरीब सम्मान दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों सहित भिन्न-भिन्न जगहों पर पांच लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया गया। अनेक जगहों पर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को खाना खिला कर उन्हें वस्त्र और उपहार से सम्मानित भी किया गया। गगन ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर राजद कार्यकर्ताओं और लालू प्रसाद के शुभेच्छुओं ने अनाथालयों, अस्पतालों और एकांतवास केंद्रों पर फल, मिठाई, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। राजद नेता ने बताया कि देश के दूसरे प्रदेशों में भी राजद समर्थकों और लालू के शुभेच्छुओं ने उनके जन्मदिन को "गरीब सम्मान दिवस" के रूप में मनाने और बड़ी संख्या में गरीब लोगों को खाना खिला कर उन्हें सम्मानित करने की खबर आयी है। पड़ोसी देश नेपाल में भी कई जगहों पर गरीबों को भोजन कराया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी की वजह से पूरे देश के साथ ही अपना बिहार भी गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन की वजह से लम्बे दिनों तक काम धंधा बन्द रहने के कारण लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से इस बार उनके जन्मदिन पर किसी प्रकार का कोई उत्सव नहीं मनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in