सड़क किनारे बेहोश मिली महिला
सड़क किनारे बेहोश मिली महिला

सड़क किनारे बेहोश मिली महिला

खगड़िया, 17 अगस्त (हि.स.)। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत फरेवा वासा गांव में बेहोशी की हालत में एक महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। स्थानीय लोगों ने मुखिया एवं पुलिस प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर बेहोश महिला को एंबुलेंस से इलाज के लिए बेलदौर अस्पताल भिजवा दिया। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि अपराधियों ने उस महिला के साथ किसी घटना को अंजाम देकर उसे बीती रात फरेवा वासा चौक के निकट फेंक दिया और भाग गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेहोश महिला की पहचान बेगूसराय जिले के छोटी बलिया निवासी फूलो साह की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में की गई। महिला अपने घर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बेलदौर तक किस परिस्थिति में पहुंची इसका पता लगाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ अजिताभ/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in