विधायक ने पूर्वी तटबंध के अंदर बाढ़ से प्रभावित पंचायतों का किया निरीक्षण
विधायक ने पूर्वी तटबंध के अंदर बाढ़ से प्रभावित पंचायतों का किया निरीक्षण

विधायक ने पूर्वी तटबंध के अंदर बाढ़ से प्रभावित पंचायतों का किया निरीक्षण

निर्मली,01 अगस्त (हि. स.)। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने शनिवार को मोटरबोट से लौकहा पंचायत के कवियाही, कड़हरी, उग्रीपटी,बहुअरवा, ढोली,बनैनिया सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित परिवारों से पूछताछ की और सरकारी स्तर पर बाढ़ राहत सामग्री सहित बाढ़ राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सभी प्रकार के सुविधा लोगों को दी जाएगी। सरकारी स्तर पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क पहनने समेत एहतियात बरतने की अन्य कई जरूरी जानकारियां आम लोगों को दी। इस मौके पर उनके साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मनोज यादव, कपिलेश्वर साह, महादेव मेहता, भुवनेश्वर प्रसाद सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल थे। गोताखोर राम सागर रमण, विद्यासागर यादव, गोविंद यादव, गोविंद कुमार, मनोज कुमार शर्मा, सुबोध कुमार मेहता सहित अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील/हिमांशु शेखर /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in