विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर विजय सिन्हा को बधाई
विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर विजय सिन्हा को बधाई

विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर विजय सिन्हा को बधाई

गया, 25 नवम्बर (हि.स.)। भाजपा जिला गया की ओर 17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर विजय कुमार सिन्हा को बधाई दी गई है। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने नव निर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि श्रम मंत्री के रूप में विजय सिन्हा का कार्य काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने कोरोना काल में श्रमिकों का पंजीयन कराकर उन्हें रोजगार दिलाने में अहम योगदान दिया है। वहीं,तेजस्वी यादव के नेतृत्व महागठबंधन की यह तीसरी हार है। सबसे पहले 2019के लोकसभा,2020के विधान सभा और अब विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव में हार साबित कर रहा है कि नौवीं फेल के साथ बिहार की जनता नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में एनडीए मजबूती के साथ देश के साथ-साथ बिहार के विकास में अहम योगदान कर रहा है। आनेवाले समय में बिहार नितिश कुमार के नेतृत्व और तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सदन में अनुभव का लाभ सभी सदस्यों के साथ- साथ बिहार की जनता को भी मिलेगा। एनडीए की मजबूत सरकार बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में कार्य करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in