वर्षा ने दी गर्मी से राहत,उपरी हिस्से के धान फसल को लाभ,सड़क की दुर्दशा
वर्षा ने दी गर्मी से राहत,उपरी हिस्से के धान फसल को लाभ,सड़क की दुर्दशा

वर्षा ने दी गर्मी से राहत,उपरी हिस्से के धान फसल को लाभ,सड़क की दुर्दशा

मधुबनी, 23 सितम्बर, (हि.स) जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम विभाग के अनुमान के अनुरूप विगत दो दिनों से हो रहे वर्षा से आमजनों को गर्मी से राहत मिली हैं। बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश तथा तेज हवा से लोग खुश नजर आ रहे हैं ।वैसे कृषि विभाग के सूत्रों ने वर्षा से निचले हिस्से के अगहनी धान की फसलों को क्षति बताया गया है। सड़कों पर लोगों का आवागमन कम दिख रहा है। इधर जिला मुख्यालय के मुख्य सड़कों सहित विभिन्न मोहल्ले की रास्ता पल पानी लग जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी बढा रही है।खासकर आर के कालेज गेट से सप्ता जाने बाली टूटी सड़क पर छोटी सवारियों को टपने में दिक्कत हैं। मौसम विभाग की माने तो 23 सितंबर से 27 तक हवा के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आपदा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां बीते दो दिनों से हवा के साथ हो रही बारिश से आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कुशल किसान उदय चंद्र पाठक ने बताया कि बारिश होने से ऊपरी भाग वाले खेतों में लगे अगहनी धान की फसल को फायदा हुआ है। जबकि निचले भूभाग के खेतों में वर्षा की पानी अधिक होने से व तेज हवा के कारण धान का पौधा खेतों में गिरने लगा है। कृषि विभाग सूत्रों ने बताया कि धान के पौधे में अभी दाना लगने का समय है ।पानी होने से अच्छा तो हुआ है। लेकिन पंकीली मिट्टी वाले खेतों में धान के पौधे गिर रहे हैं। जिससे फसल को नुकसान होने की संभावना दिख रही है। धान के लंबे पौधे खेत में जमीन पर बिखर गए हैं। इससे किसान को मनखप उपजा में कमी होने की आसार बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान समाचार/लम्बोदर/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in