लोहिया पथ चक्र का कार्य अगले साल दिसम्बर में होगा पूरा
लोहिया पथ चक्र का कार्य अगले साल दिसम्बर में होगा पूरा

लोहिया पथ चक्र का कार्य अगले साल दिसम्बर में होगा पूरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा सीएम ने कहा, निर्माण पूरा होने पर राजधानी वासियों को मिलेगी बड़ी राहत पटना, 25 दिसम्बर (हि.स.) । राजधानी पटना में नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लोहिया पथ चक्र का काम तेजी के साथ आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट का काम देखने निकले थे। लोहिया पथ चक्र अगले साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ललित भवन के पास कामकाज का जायजा लिया। यहां प्रोजेक्ट का एक हिस्सा जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल दिसंबर तक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 49 मार्गों वाले लोहिया पथ चक्र से किसी भी जगह जाया जा सकता है। राजधानी पटना के लिए लोहिया परफेक्ट लाइफ लाइन की तरह होगा और इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पटनावासियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने पुल के नीचे सुरक्षा बंदोबस्त को और दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉडल पर लोहिया पथ चक्र का निर्माण देश में पहली बार हो रहा है। बिहार इस तरह के प्रोजेक्ट के मामले में इतिहास रचने वाला है और भविष्य में उन्हें भरोसा है कि लोहिया पथ चक्र का मॉडल देखने के लिए अन्य राज्यों के लोग भी यहां जरूर आएंगे। देश की विभिन्न राज्य सरकारें भी इस मॉडल को अपनाएगी। इस प्रोजेक्ट में पानी और धसान वाली मिट्टी आ जाने की वजह से कार्य पूर्ण होने में देरी हुई है। हालांकि अब पानी निकालने का विकल्प भी तलाश लिया गया है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in